सितम्बर 30, 2024 6:57 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न विभागों के 3700 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी

छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न विभागों के 3700 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने अब तक लगभग आठ विभागों में भर्ती के लिए अपनी मंजूरी दी है। इसके अलावा खाली पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी विभाग अपने-अपने प्रस्ताव बना रहे हैं। साथ ही शासन से स्वीकृति की तैयारी में जुटे हुए हैं।