छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बंधन बैंक में फर्जीवाड़ा करने वाले कैशियर के खिलाफ पुलिस ने धारा-420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि कैशियर ने जीवित महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर बीमा क्लेम किया था। इसके साथ ही 1.5 लाख रूपये का भी गबन किया था। कैशियर की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।
Site Admin | मई 16, 2024 7:50 अपराह्न
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले के बंधन बैंक में फर्जीवाड़ा करने वाले कैशियर के खिलाफ पुलिस ने धारा-420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज