मार्च 2, 2025 7:30 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ शासन ने मुंगेली जिले के ग्राम चकरभाठा को उप तहसील बनाने की घोषणा की

छत्तीसगढ़ शासन ने मुंगेली जिले के ग्राम चकरभाठा को उप तहसील बनाने की घोषणा की है। इससे आसपास के बासठ गांवों के हजारों ग्रामीणों को प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। चकरभाठा उप तहसील के अंतर्गत ग्यारह पटवारी हल्कों के राजस्व कार्य संपादित होंगे।

 

इसमें आरआई सर्किल टेमरी के दस और मुंगेली ग्रामीण के एक पटवारी हल्के को शामिल किया गया है। उप तहसील बनने से अब ग्रामीणों को भू-अधिकार पत्र, नामांतरण, विभाजन, खसरा-खतौनी जैसे राजस्व कार्यों के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।

गौरतलब है कि भारतीय किसान संघ जिला मुंगेली ने चकरभाठा को उप तहसील बनाने की मांग की थी।