जुलाई 13, 2024 7:53 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की परीक्षाएं कल रविवार 14 जुलाई को आयोजित की जाएंगी

संघ लोक सेवा आयोग और छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की परीक्षाएं कल रविवार 14 जुलाई को आयोजित की जाएंगी। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा कम्बाईण्ड मेडिकल सर्विस की प्रथम पाली की परीक्षा कल सुबह साढ़े नौ बजे से और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी। वहीं, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा बी.एस.सी नर्सिंग परीक्षा की परीक्षा सुबह दस बजे से आयोजित की जाएगी।