छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल-व्यापमं द्वारा इस वर्ष की राज्य पात्रता परीक्षा के लिए 13 मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी व्यापमं के पोर्टल पर नौ जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दस से बारह जून तक त्रुटि सुधार किया जा सकेगा। राज्य पात्रता परीक्षा 21 जुलाई को संभावित है। इस परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।