छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज भी बजट पर सामान्य चर्चा हुई। इस चर्चा में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीस सदस्यों ने भाग लिया। चर्चा में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह ने अपने विचार रखे।
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बजट पर हुई सामान्य चर्चा पर अपना जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष को सरकार के रचनात्मक प्रयासों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में साय सरकार सुशासन के आधार पर प्रदेश का विकास कर रही है।