जुलाई 21, 2024 7:22 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू होगा

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू होगा। छब्बीस जुलाई तक चलने वाले इस सत्र के दौरान कुल पांच बैठकें होंगी। सत्र के दौरान वित्तीय और शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। पहले दिन कल प्रश्नोत्तर काल के बाद राज्य सरकार इस सत्र का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि इस सत्र में अब तक नौ सौ छियासठ प्रश्न लगाए गए हैं।