जुलाई 17, 2024 7:58 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आगामी बाईस जुलाई से शुरू होगा

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आगामी बाईस जुलाई से शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने आज दुर्ग में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि विधानसभा में प्रश्न और ध्यानाकर्षण को लेकर इस तरह की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें कागज का इस्तेमाल नहीं करना पड़े। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि विधानसभा में पहली बार यह नया प्रयोग किया जा रहा है। अभी तक ध्यानाकर्षण और बाकी विषयों में जो प्रश्न आते थे, वह विधायकों को स्वयं प्रस्तुत होकर देना पड़ता था। लेकिन, अब इसमें नई प्रक्रिया शुरू हुई है।

 

अब ध्यानाकर्षण सूचना भी डिजिटल तरीके से उपलब्ध रहेगी। विधायक अपनी तरफ से ध्यानाकर्षण की सूचना विधानसभा सचिवालय में कहीं से भी दे सकते हैं और उसे माना जाएगा कि वह उनका ही प्रश्न या ध्यानाकर्षण है। डॉक्टर सिंह ने कहा कि मानसून सत्र की अवधि भले ही कम है, लेकिन इस दौरान जनहित के मुद्दों पर सदन में सार्थक चर्चा अवश्य होगी। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला