अक्टूबर 14, 2024 7:12 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सदस्य बनीं रीता शांडिल्य

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग-पीएससी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है।

 

जारी आदेश के अनुसार सुश्री शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के प्रशासनिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए भी अधिकृत किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला