अप्रैल 8, 2024 8:19 अपराह्न | Chhattisgarh news | RAIPUR NEWS

printer

   छत्तीसगढ़ रायपुर की शुभा मिश्रा ने जूट फ्रेब्रिक के उपयोग से गहने बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराया

छत्तीसगढ़ रायपुर की शुभा मिश्रा ने जूट फ्रेब्रिक के उपयोग से चौदह हजार आठ सौ पचास गहने बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि के लिए ‘मेरा साथी जनसेवा संस्था‘‘ ने कल रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शुभा मिश्रा को सम्मानित किया। इस मौके पर आकाशवाणी के सेवानिवृत्त उद्घोषक परेश राव, पुलिस अधिकारी और पंडवानी गायिका तरूणा साहू, शिखा विकास चौबे और पायल विशाल को भी सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि शुभा मिश्रा आकाशवाणी केन्द्र रायपुर में छत्तीसगढ़ी समाचार वाचिका भी है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला