अप्रैल 29, 2025 10:06 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा वक्फ संपत्ति का किराया ऑनलाइन लेने का निर्णय लिया गया

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा वक्फ संपत्ति का किराया ऑनलाइन लेने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रदेश के हर जिलों की मस्जिदों का अकाउंट ऑनलाइन खुलवाया गया है। वक्फ बोर्ड के नये निर्देश का पालन मस्जिदों और मदरसों के अधिकारियों ने शुरू कर दिया है। राज्य वक्फ बोर्ड ने इसे लेकर निर्देश जारी कर दिया है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज बताया कि छत्तीसगढ़, देश का पहला ऐसा राज्य होगा, जहां वक्फ संपत्ति का किराया ऑनलाइन लिया जाएगा।