छत्तीसगढ़ राजभवन में आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, और गोवा राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया। केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत राजभवन में यह समारोह आयोजित किया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, और गोवा के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि हमारा संकल्प हो कि सभी अपनी विविधताओं के साथ एक आदर्श और मजबूत भारत के निर्माण के लिए मिलकर काम करें।
Site Admin | जुलाई 12, 2024 7:30 अपराह्न
छत्तीसगढ़ राजभवन में राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, और गोवा राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया