अगस्त 25, 2024 8:43 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में आज जेल भरो आंदोलन किया गया

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में आज जेल भरो आंदोलन किया गया। बलौदाबाजार में हुई आगजनी के मामले में कांग्रेस नेताओं पर हुई कार्रवाई को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। रायपुर में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर की गांधी मैदान से केंद्रीय जेल जाने का प्रयास किया।

 

इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बल पूर्वक रोक दिया। वहीं, कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है।