जुलाई 12, 2024 8:37 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों और व्यवहार न्यायालयों में भी लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इस लोक अदालत में आपसी सुलह से मोटर दुर्घटना दावा, जल कर, संपत्ति कर और राजस्व संबंधी विभिन्न मामलों का निराकरण किया जाएगा।