छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सुभाषचन्द्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इंक्युबेशन सेंटर और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-एनआईटी रायपुर के मध्य अनुबंध किया गया है। एनआईटी रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों संस्थानों के प्रमुख डॉक्टर एन.वी. रमना राव और डॉक्टर गिरीश चंदेल ने अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत एनआईटी की टीम सुभाषचन्द्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर के स्टार्टअप को तकनीकी सहयोग करेगी। साथ ही दोनों इनक्यूबेशन सेंटर नवाचार, उद्यमिता और इन्क्युबेशन के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए जानकारी का आदान प्रदान भी करेंगे।
Site Admin | सितम्बर 13, 2024 7:33 अपराह्न
छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सुभाषचन्द्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इंक्युबेशन सेंटर और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-एनआईटी रायपुर के मध्य अनुबंध किया गया