अप्रैल 19, 2024 9:18 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगो को मतदान के लिए जागरूक करने अनेक कार्यक्रम आयोजित

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगो को मतदान के लिए जागरूक करने अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसके तहत राजनांदगांव जिले में स्थित कांफ्लुएंस कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ और स्वीप की नोडल सुरूचि सिंह ने कालेज के युवा विद्यार्थियों सहित समस्त स्टाफ को मतदान की शपथ दिलाई। इस दौरान कालेज के बीएड, बीसीए और नर्सिंग के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक  के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने रंगोली और पोस्टर बनाकर लोगों को 26 अप्रैल को अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।

वहीं मुंगेली जिले में राजस्व विभाग द्वारा कलेक्टोरेट परिसर से मशाल रैली निकाली गई। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने हाथों में मतदाता जागरूकता संबंधी तख्ती लेकर नारा लगाते हुए लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह रैली ग्राम करही के हाई स्कूल मैदान में समाप्त हुई। इस दौरान रंगोली बनाकर और दीप जलाकर ‘‘शत-प्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान’’ का संदेश दिया गया। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला