मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 30, 2024 8:12 अपराह्न

printer

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोंडागांव में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान जोरों पर है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोंडागांव में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी महेश कश्यप के समर्थन में प्रचार किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप, विधायक लता उसेंडी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ और देश के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चुनावी समर में उतर रही है। उन्होंने कहा कि आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के खाते सीज कर दिए गए हैं। विपक्षी दलों पर ईडी और आईटी लगातार कार्रवाई कर रही है।

इस बीच, जांजगीर-चांपा जिले में बहुजन समाज पार्टी का लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें केंद्रीय समन्वयक और प्रदेश प्रभारी नर्मदा प्रसाद अहिरवार तथा मनीष आनंद, प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन ने बसपा प्रत्याशी डॉक्टर रोहित डहरिया के समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी बनाई गई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला