छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत रायपुर सहित सात संसदीय क्षेत्रों में आज शाम चुनाव प्रचार थम गया। इसके बाद अब प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। राज्य की सात लोकसभा सीटों – रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और रायगढ़ में परसों सात मई को मतदान होगा। इस दिन सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इन सभी सात लोकसभा सीटों पर एक सौ अड़सठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें एक सौ बयालीस पुरुष और छब्बीस महिला उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से विभिन्न तैयारियां की गई हैं। इन मतदान केन्द्रों में सुरक्षा बलों की करीब दो सौ दो कंपनियां तैनात की गई हैं।
Site Admin | मई 5, 2024 8:15 अपराह्न
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थम गया