मई 27, 2024 10:09 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ में लगातार जारी गर्मी का प्रकोप

छत्तीसगढ़ में गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में मध्य छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मलहर चलने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।

28 मई को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, खैरागढ़, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों के कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। साथ ही रात का तापमान भी तीस डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। गौरतलब है कि रविवार को प्रदेश का सर्वाधिक तापमान बेमेतरा जिले में चवालीस दशमलव एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला