छत्तीसगढ़ में रायपुर ज़िला प्रशासन द्वारा छब्बीस मई को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए निःशुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक युवाओं को चौबीस मई तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। युवाओं को वास्तविक परीक्षा के अनुभव के लिए ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन मॉक टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। मॉक टेस्ट का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेज़ी दोनां भाषा में होगा। जिला प्रशासन द्वारा मॉक टेस्ट के बाद प्रश्नों के विस्तृत उत्तर भी दिए जाएंगे। साथ ही प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। इस टेस्ट में छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले के युवा शामिल हो सकते हैं। युवाओं की संख्या के आधार पर टेस्ट के लिए स्थान और समय का निर्धारण किया जाएगा। इसकी सूचना प्रतिभागियों को उनके मोबाइल पर और नालंदा लाइब्रेरी, सेंट्रल लाइब्रेरी और तक्षशिला लाइब्रेरी के सूचना पटल पर दी जाएगी।
Site Admin | मई 20, 2024 8:19 अपराह्न | Chhattisgarh news
छत्तीसगढ़ में रायपुर ज़िला प्रशासन द्वारा छब्बीस मई को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए निःशुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा