आज छत्तीसगढ़ में रायपुर के धनेली इलाके में स्थित रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों और इंडो-नेपाल यूथ गेम्स में पदक जीतने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत बीते दस वर्षों में विश्व गुरू बनने की दिशा में आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इन दस वर्षों में मजबूत भारत की नींव रखी गई है।
Site Admin | जुलाई 5, 2024 8:27 अपराह्न
छत्तीसगढ़ में रायपुर के धनेली इलाके में स्थित रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया