मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 22, 2024 8:17 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां का आयोजन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर की विशेष पहल पर शुक्रवार को पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम मलगवां खुर्द में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें कॉलेज और एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने उपस्थित पहाड़ी कोरवा मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई।

 

उधर, धमतरी जिले के ग्राम भरदा की महिलाओं ने गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान महिलाओं ने सशक्त लोकतंत्र में मत का महत्व बताते हुए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। वहीं, जिले के ग्राम मटियाबाहरा, बिलभदर और डोंड़की में मनरेगा मजदूरों को मतदान करने की  शपथ दिलाई गई। इधर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले नक्सल प्रभावित मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम भर्रीटोला में आज तिरंगा संकुल संगठन की महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहान कर्मचारियों के नेतृत्व में संगठन की महिलाओं ने रैली निकालकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।