मई 31, 2024 8:35 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए महिला और बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन के समय में हुआ परिवर्तन

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए महिला और बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। फिलहाल सभी आंगनबाड़ी केन्द्र सुबह 7 से 9 बजे तक संचालित किए जाएंगे। गर्मी कम होते ही 1 जुलाई तक आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सुबह 7 से 11 बजे किया जाएगा। वहींए 1 जुलाई के बाद आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक किया जाएगा।