छत्तीसगढ़ में कोयला सहित अन्य खनिजों के परिवहन के लिए ऑनलाइन ई-ट्रांजिट पास की व्यवस्था फिर से शुरु हो गई है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा है कि अब कोयला सहित अन्य खनिजों के परिवहन में कोई भी गड़बड़ी और घोटाला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनेगा।
Site Admin | मई 16, 2024 7:52 अपराह्न
छत्तीसगढ़ में खनिजों के परिवहन के लिए ऑनलाइन ई-ट्रांजिट पास की व्यवस्था फिर से शुरु हुई