छत्तीसगढ़ में एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई अब हिन्दी में भी होगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज हिन्दी दिवस पर रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षा को हिन्दी में भी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि मेडिकल कॉलेजों में हिन्दी पुस्तकोें का वितरण इसी सत्र से शुरू कर दिया जाए। श्री साय ने कहा कि इसका सबसे बड़ा फायदा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को होगा और वे अपनी मातृभाषा में विषय की गहराई को समझ पाएंगे।
एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी में एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई की सुविधा ऐच्छिक रहेगी। विद्यार्थी एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई के लिए अंग्रेजी या हिन्दी में से किसी भी एक भाषा को चुन सकेंगे।