अक्टूबर 14, 2024 8:28 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ में एक जुलाई से समर्थन मूल्य पर धान और मक्का की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन किया जा रहा है

छत्तीसगढ़ में एक जुलाई से समर्थन मूल्य पर धान और मक्का की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन किया जा रहा है, जो इकतीस अक्टूबर तक चलेगा। सभी किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और सहकारी समिति प्रबंधक से संपर्क कर नया पंजीयन करा सकते हैं।

 

कृषि विकास और किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से एकीकृत किसान पोर्टल विकसित किया गया है।

 

इस पोर्टल में धान और मक्का खरीदी को भी शामिल किया गया है। किसानों को समर्थन मूल्य पर धान और मक्का बेचने के लिए इस पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला