मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 22, 2024 9:33 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी

छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है। इसके असर से राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान पन्द्रह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के सामरी, मैनपाट और बलरामपुर में न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, दुर्ग जिले का न्यूनतम तापमान बारह दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे प्रदेश में ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक सरगुजा संभाग के एक दो जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है। वहीं, छब्बीस नवंबर से दक्षिण छत्तीसगढ में न्यूनतम तापमान में वृद्धि सम्भावित है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला