जुलाई 8, 2024 8:21 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ में आज से मातृत्व लाभ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है

छत्तीसगढ़ में आज से मातृत्व लाभ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। बारह  जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के अंतिम दिन ‘‘जल शक्ति से नारी शक्ति‘‘ के तहत जल संरक्षण पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को आमंत्रित किया जाएगा।

 

उन्हें जल का महत्व, साफ और सुरक्षित जल का उपयोग, जल संरक्षण के सही उपाय, जल संग्रहण की उपयोगी तकनीकों की जानकारी, जल स्रोतों के आस-पास सफाई और स्वच्छता का महत्व, साफ-सुथरे शौचालय का उपयोग, और पौधरोपण से जल संरक्षण के विषयों पर जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को जल संरक्षण के संबंध में शपथ दिलाई जाएगी।