छत्तीसगढ़ में आज करंट लगने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है।
पहली घटना बालोद जिले के निपानी गांव की है, जहां करंट की चपेट में आने से आठ वर्षीय एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार टेंट में फैले करंट के संपर्क में आने से इस बच्ची की मौत हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
वहीं, जांजगीर-चांपा जिले के कापन गांव में बिजली मीटर के टूटे तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। यह मामला नैला थाना क्षेत्र का है।
इसी जिले के अवराईकला गांव में पेड़ काटने के दौरान टूटे तैंतीस केव्ही तार में फैले करंट की संपर्क में आने से एक महिला मौत हो गई। मृत महिला मौहार गांव की रहने वाली थी।
Site Admin | जुलाई 15, 2024 7:33 अपराह्न
छत्तीसगढ़ में आज करंट लगने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है