जुलाई 17, 2024 7:58 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने, आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार बीस जुलाई से प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अच्छी वर्षा होने के आसार हैं।
इस बीच, राजस्व विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में चालू मानसून सीजन में अब तक दो सौ अटहत्तर मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बीजापुर जिले में सबसे अधिक पांच सौ बीस मिलीमीटर और सरगुजा जिले में सबसे कम एक सौ छत्तीस मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला