जून 23, 2024 7:51 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष-2024 के पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम जारी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष-2024 के पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम आज  जारी कर दिए गए हैं। पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट पर उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव ने बताया कि पुनर्गणना के एक हजार चौरासी और पुनर्मूल्यांकन के नौ हजार आठ सौ छिहत्तर आवेदन प्राप्त हुए थे। मण्डल द्वारा जारी परिणाम में पुनर्गणना के एक सौ तिरपन और पुनर्मूल्यांकन के चार हजार दो सौ चौरासी आवेदकों के अंकों में परिवर्तन हुआ है।

 
 
 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला