अप्रैल 1, 2024 8:05 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ :माओवादी ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान के तहत एक माओवादी ने पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। यह माओवादी भैरमगढ़ एरिया कमेटी के कुर्रेपाल पंचायत मिलिशिया प्लाटून सेक्शन-बी कमांडर के पद पर काम कर रहा था। आत्मसमर्पित माओवादी को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक जिले में 174 इनामी सहित 686 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

 

उधर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के चुटीनटोला में माओवादियों के एकत्र होने की सूचना पर गढ़चिरौली पुलिस रवाना हुई थी। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही माओवादी वहां से भाग गए। मौके से पुलिस ने बड़ी मात्रा में माओवादी सामान बरामद किया है।