जनवरी 29, 2026 9:28 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी ढ़ेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए हैं। घटनास्थल से दोनों माओवादियों के शव के अलावा एके-47 रायफल, 9 एमएम-पिस्टल, अन्य हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्‍टर जितेन्द्र यादव ने बताया कि बीजापुर के दक्षिण क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी का दल तलाश अभियान पर निकला था। इस दौरान पहले से घात लगाकर बैठे माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिस पर जवानों की जवाबी कार्रवाई में दो माओवादी मारे गए।