अप्रैल 1, 2024 8:07 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़: पुलिस ने दुर्ग रेलवे स्टेशन से बारह बच्चों को बरामद किया गया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन में आज रेलवे पुलिस ने बारह बच्चों को बरामद किया है। इनमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के बच्चे शामिल हैं। सभी की उम्र 8 से 14 वर्ष के बीच बताई गई है। बच्चों ने बताया कि वे हैदराबाद स्थित बालाजी गुरूकूल के छात्र हैं और सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस से दुर्ग पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि वे अंबिकापुर में होने वाले योग कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हालांकि, इन बच्चों के साथ स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई शिक्षक या अभिभावक नहीं होने के कारण उन्हें चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से आश्रय गृह भेज दिया गया है। आरपीएफ के प्रभारी एस.के. सिन्हा ने बताया कि बच्चों के कुछ परिजन दुर्ग पहुंच रहे हैं। जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया जाएगा।