मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 19, 2024 7:15 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज प्रदान किया जाएगा

छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज प्रदान किया जाएगा। यह विशेष ध्वज देश के चुनिंदा राज्यों की पुलिस इकाइयों को दिया जाता है, जो पच्चीस वर्षों की अनुकरणीय सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सल मोर्चें पर साहस और दृढ़ता के साथ कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए यह सम्मान अर्जित किया है।

 

इस सम्मान के साथ पुलिस बल के जवान अब इस ध्वज की प्रतिकृति को अपनी वर्दी पर प्रतीक चिन्ह के रूप में धारण कर सकेंगे, जो उनके शौर्य और सेवा का प्रतीक होगा। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ध्वज किसी भी पुलिस या सैन्य बल के लिए सर्वोच्च मान्यता मानी जाती है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि के लिए पुलिस बल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस के साहस, अनुशासन और देशभक्ति का प्रमाण है।

राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने आकाशवाणी समाचार से बातचीत करते हुए बताया कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गर्व की बात है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला