अप्रैल 7, 2024 8:01 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़: दूसरे चरण के लिए तीन लोकसभा क्षेत्रों में 8 अप्रैल को नाम वापसी का अंतिम दिन

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों में कल 8 अप्रैल को नाम वापसी का अंतिम दिन है। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। नामांकन पत्रों की जांच के बाद राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, महासमुंद क्षेत्र से 18 उम्मीदवार और कांकेर लोकसभा क्षेत्र से 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।