अप्रैल 1, 2024 8:09 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़: तेज गर्मी और तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी और तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े ग्यारह बजे तक लगेंगे। जारी आदेश में सभी विकासखंड के शिक्षा अधिकारी, हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों और प्राथमिक शाला तथा पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों को निर्देश का पालन करने को कहा गया है।