केंद्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्रालय और राज्य के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जांजगीर सहित अन्य स्थानों के पांच महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। संवाद कार्यक्रम में पहले तीन स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Site Admin | मार्च 14, 2024 7:40 अपराह्न
छत्तीसगढ़: टीसीएल कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
