नवम्बर 3, 2024 7:24 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ : जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार की ड्यूटी में तैनात जवानों पर  माओवादियों  ने किया हमला , 2 जवान घायल

 

छत्तीसगढ़  : सुकमा जिले के जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी पर तैनात जवानों पर आज सुबह माओवादियों ने हमला कर दिया और हथियार लूट लिए। इस हमले में 2 जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए एयर लिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह हमला माओवादियों की स्मॉल एक्शन टीम ने किया है। घायल जवानों में करतम देवा और सोढ़ी कन्ना शामिल हैं। इनमे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है और माओवादियों की पतासाजी में जुट गई है।