जुलाई 13, 2024 8:01 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के मंत्रियों ने अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला का दर्शन पूजन किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कैबिनेट के मंत्रियों ने अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला का दर्शन पूजन किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की नगरी है। भगवान राम का ननिहाल है। भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या आए हैं।