छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज तीन माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से दो माओवादियों पर दो-दो लाख रूपये का इनाम घोषित था। ये सभी माओवादी पामेड़ थाना क्षेत्र में सक्रिय थे। इन पर कई माओवादी घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। आत्मसमर्पण करने वाले अभी माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
Site Admin | मार्च 18, 2025 10:07 अपराह्न
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज तीन माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया
