जुलाई 16, 2024 7:23 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, बीस अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को बरमकेला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बरमकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांटीपाली के जंगल में हुआ। पिकअप वाहन में इक्कीस लोग सवार थे, जो सारंगढ़ से मजदूरी करने बरमकेला जा रहे थे।
वहीं, जांजगीर-चांपा जिले के हरदीविशाल गांव में एक चारपहिया वाहन पेड़ से टकराने के बाद दुकान में जा घुसा। इस दौरान सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति और चालक घायल हो गया है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर बलौदा-हरदीबाजार कोरबा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। तनाव को देखते हुए मौके पर एएसपी, एसडीओपी, तहसीलदार और कई थाने के थाना प्रभारी मौके पर मौजूद हैं।
वहीं, रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में एक पिकअप और दोपहिया वाहन की भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला