छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में विज्ञान और अंतरिक्ष में रूचि पैदा करने के लिए राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एनसीईआरटी द्वारा विकसित विशेष ’चंद्रयान पर आधारित मॉड्यूल’ प्रदर्शित कर ’चंद्रयान मॉड्यूल पर व्याख्यान’ का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर अंतरिक्ष से संबंधित विभिन्न विषयों पर पोस्टर और निबंध, मॉडल बिल्डिंग, क्विज और पेटिंग प्रतियोगिताओं में स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान संबंधित तीस मिनट का एक वीडियो भी दिखाया गया।
Site Admin | अगस्त 23, 2024 9:07 अपराह्न
छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में विज्ञान और अंतरिक्ष में रूचि पैदा करने के लिए राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया
