छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप कल सोमवार को रायपुरा स्थित पंडित गिरिजा शंकर मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश कराया।
इस दौरान उन्होंने गणवेश, पाठ्य सामग्री और छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल प्रदान किया। इस अवसर पर श्री कश्यप ने विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए नवाचार मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।