जुलाई 10, 2024 7:41 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन में ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन में ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने अपनी माता स्वर्गीय पद्मावती देवी की याद में आम का पौधा लगाया। इस मौके पर राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि पौधारोपण करना सभी के लिए जरूरी है। पूरे विश्व को पर्यावरण प्रदूषण से बचाने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए।
वहीं, नई दिल्ली में आज छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इसमें छत्तीसगढ़ सूचना केन्द्र के कर्मचारी शामिल हुए।
इस बीच, राज्य शासन के जनसंपर्क संचालनालय द्वारा इस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ का प्रोफाइल पिक्चर फ्रेम अभियान शुरू किया गया है। इस प्रोफाइल पिक्चर में लोग अपने घर, आंगन  और खेत में अपनी मां के साथ या मां की स्मृति में पौधा लगाते हुए अपनी तस्वीर लगा सकते हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे देश में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान की शुरूआत की है।