छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कल सोमवार को अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिले के अधिकारियों से विकास और अन्य गतिविधियों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। बैठक में राज्यपाल ने जल संरक्षण, पौधारोपण, जैविक खेती, टी.बी उन्मूलन, सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर अधिकारियों से चर्चा की। राज्यपाल ने पौधारोपण को लेकर अधिकारियों से कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उसे जीवित रखने को लेकर समुचित व्यव्स्था की जाए।
Site Admin | सितम्बर 17, 2024 7:20 अपराह्न
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कल सोमवार को अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिले के अधिकारियों से विकास और अन्य गतिविधियों के संबंध में बैठक ली
