छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से एक पेड़ लगाने का आव्हान किया है। राज्यपाल ने आज दुर्ग में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अलावा सामाजिक हितों के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाता है। बैठक में राज्यपाल ने अधिकारियों से एजेंडावार बीस विषयों पर विचार-विमर्श किया।
दुर्ग प्रवास के दौरान राज्यपाल ने तितुरडीह स्थित कृष्ण कुंज में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कचनार के पौधे का रोपण किया।