जुलाई 4, 2025 7:48 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के गोड़बहाल गांव का दौरा किया

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के गोड़बहाल गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इसके अलावा महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों से भी भेंट की।
इस दौरान राज्यपाल ने विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने आकांक्षी विकासखंड के सभी संकेतकों को पूरा करने के निर्देश दिए। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला