छत्तीसगढ़ के राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी तक कुंभ कल्प का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय में पैरी, महानदी और सोंढूर नदी के संगम पर होने वाले राजिम कुंभ कल्प के तैयारियों के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शाही स्नान, गंगा आरती, संत समागम समेत कुंभ कल्प के प्रमुख आयोजनों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने बारह फरवरी को आयोजित होने वाले माघी पुन्नी स्नान, इक्कीस फरवरी को संत समागम और छब्बीस फरवरी को होने वाले शाही स्नान की तैयारियों पर विशेष ध्यान देने को कहा।
Site Admin | जनवरी 3, 2025 9:16 अपराह्न
छत्तीसगढ़ के राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी तक कुंभ कल्प का आयोजन