छत्तीसगढ़ के राजिम-अभनपुर मुख्य मार्ग पर बीती रात ट्रक और पिकअप में टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। नवापारा पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।
वहीं, कबीरधाम जिले में तेज रफ्तार डीजल टैंकर के अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मौत हो गई।
इधर, बलरामपुर में अंबिकापुर से उत्तरप्रदेश की ओर जा रही एक यात्री बस फूलीडूमर घाट के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब तीस यात्री सवार थे। इनमें से तीन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।